Sunday, 17 November 2019

एक वो ही तो है !


एक वो ही तो है !

ना शिकायतें करती है 
ना ही गिला करती है

हाँ एक वो ही तो है 
जो मुझे सिर्फ प्यार 
किया  करती है

एक वो ही तो है 
जो एक मेरे लिए 
ही जिया करती है 

एक मुझ से ही तो 
बातें किया करती है

कभी हंसा करती है 
कभी रोया करती है

वो जो भी करती है 
बस बेपनाह करती है

कभी चुपके-चुपके 
बिना आवाज़ किये  
ही मेरे पीछे पीछे 
आ जाया करती है

जब मैं रूठा करता हूँ 
उस से वो मेरे आने का 
तब और इंतज़ार करती है

ना शिकायतें करती है 
ना ही गिला करती है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...