Friday, 8 November 2019

ईश सा मन !


ईश सा मन !

सीढ़ी-दर-सीढ़ी वो 
मेरे दिल में उतरी है ;
जैसा मैंने सोचा था ठीक 
वैसा ही उसका मन है ;
तभी तो लगता है जैसे 
ये जज्बा मेरा उसका है ;
सागर में बून्द के मानिंद 
प्यार उसका बरसता है ;
मैंने देखा है उसका दिल 
बिलकुल ईश के जैसा है ;
उसकी झील सी आँखों में 
डूबे सारे जज्बों पर अब 
हक एक सिर्फ मेरा है ;
इन भीगते बरसते मौसमों 
में दिल उसका भी तड़पता है ;
गवाह है मेरी प्यास अभी 
हमारा मिलन भी तो होना है !   

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...