Monday, 11 November 2019

इश्क़ की दीवानगी !


इश्क़ की दीवानगी !

मेरे ये एहसास तेरी इन सांसों 
की जरुरत हो जायेंगे ;
तुझे भी एक दिन मेरी 
मुझ जैसी जरुरत हो जाएगी ;
तेरी धड़कन भी कर देंगी
तुझे एक दिन परेशान ;
फिर तेरे इस देह को मेरी 
रूह की जरुरत  जाएगी ;       
तुझे महसूस होगी मेरी 
मौजूदगी तेरे रग-रग में ;
तब जा कर मेरी छुवन 
तेरी हर करवट हो जाएगी ;
फिर हर मुलाकात पर तुम 
खुद को मेरे पास भूल जाओगी ;
तुझे अपने पास बुलाने की तमन्ना 
मेरे इश्क़ की दीवानगी बन जाएगी !    

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...