Tuesday, 30 April 2019

प्रेम के प्रमाण मिले !

प्रेम के प्रमाण मिले !

प्रखर के पुराने शेरों में,
कागज़ के पुराने टुकड़ों में;

उसके एहसासों के ये चंद, 
अभिव्यक्त भाव निकले हैं;

कुछ गुलाब की सूखी पत्तियों,
पर उसकी मेहबूबा के नाम लिखे है; 

कुछ आधी-अधूरी तहरीरें और, 
कुछ खत से भरे लिफाफे मिले है; 

और कुछ तुम्हारी और मेरी गले, 
मिलते हुए की चंद तस्वीरें मिली है; 

कुछ बालों में लगे गजरे तो, 
कुछ टूटी हुई चूड़ियों के टुकड़े मिले है; 

प्रखर के पुराने शेरों में तुम्हे, 
उसके प्रेम के प्रमाण मिले है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...