Saturday, 2 June 2018

प्रेम के पल



प्रेम के पल 
-------------
क्या बता सकती हो तुम  
मुझे कोई ऐसा पल  
हमारे प्रेम का जिसका 
हमने नहीं किया हो महसूस  ;
और कैसे नहीं करते ये बताओ 
जबकि उस प्रेम के पल में 
कुछ भी तो नहीं होता इस 
शरीर के बाहर सारा कुछ 
तो सिमट आता है ;
अपने इस तन के अंदर 
और समाप्त होते ही उस 
पल के कुछ भी नहीं रहता 
इस शरीर के अंदर
जैसे सारी महसूसियत
निकल कर उड़ जाती है; 
खुले आसमान में अपनी  
पहुंच से बहुत दूर !  
क्या बता सकती हो तुम 
कोई एक ऐसा पल प्रेम का 
जो हमने नहीं किया हो महसूस ?

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...