Tuesday, 29 May 2018

मेरे शब्दों में उतरे तुम्हारे भाव सदा


मेरे शब्दों में उतरे तुम्हारे भाव सदा 
-----------------------------------------
तुम्हे चाहने के लिए 
अपनी साँसों से
तुम्हारे विकल हृदय को 
खुश रखना चाहता हु सदैव;
तुम्‍हारे भाव मेरे शब्दों में 
यु ही उतरते रहे सदा 
इसलिए तुम्हारी रज्ज से 
जुड़ा रहना चाहता हु सदैव;
भविष्‍य में तुम्हारे भाव 
और सुंदर हो इसके लिए 
तुम्हारी रूह को महसूसता 
रहना चाहता हु सदैव;
तुम्हारी आँखों में उतर आए
हरी कोख का आनंद 
इसलिए तुम्हारी कोख को 
सींचता रहना चाहता हु सदा ;
तुम्हारे होंठ सदा यु ही गुलाबी
और रसभरे बने रहे ; 
इसलिए मेरे शहद रूपी 
अक्षरों को तुम्हारे होंठो पर 
रख कर ही सोता हु सदा ! 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...