Sunday, 15 April 2018

इंसानो ने चुप्पी साध ली है


इंसानो ने चुप्पी साध ली है
------------------------------
भेड़ियों की बस्ती में
आज एक और बेटी ने
आज एक और बहन ने
आज एक और माँ ने
अपनी अस्मत खोई है
लगता है जैसे हमारे
शेरों ने कुत्तों की खाल
भेड़ियों की तादाद से
डर कर पहन ली है
और शेरनियां भी जैसे
भेड़ियों के डर से अपनी
मांद में आज दुबक कर सोई है
और तो और इन भेड़िओं के डर से
इंसानो ने भी चुप्पी साध ली है
पता नहीं और किस किस की
बेटियां को किस किस की
बहनो को किस किस की
माओं को अपनी अस्मत खोनी है

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...