Tuesday, 24 April 2018

ख्वाहिशो का एहसास



ख्वाहिशो का एहसास 

मेरे खुश होने के लिए
बस एक तुम्हारा यु 
मेरे पास होना काफी है ... 
तुम्हारा यु मेरे पास होना 
एहसास कई ख्वाहिशों  
के पूरा होने सा होता है .....
तुम्हारा यु मेरे पास होना
अमावस में भी जैसे चाँद 
के दिख जाने सा एहसास देता है ....
तुम्हारा यु मेरे पास होना
मेरे लबों को वजह दे जाता 
है यु बरबस ही मुस्कुराने का 
और तो और आँखों को मौका 
मिल जाता है बेवज़ह बोल उठने का ....
मेरे खुश होने के लिए कहा 
कुछ ज्यादा माँगा है मैंने 
जरुरत है बस एक तुम्हारा
यु मेरे पास होना  !  

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...