Saturday, 6 January 2018

तेरी सांसो की जरुरत बन जाऊंगा


सोचा था मेरे एहसास 
तेरी सांसो की जरुरत 
हो जाएगी ;   
सोचा था तुझे भी एक दिन
मेरी जरुरत हो जाएगी 
सोचा था धड़कने हर शाम  
कर देंगी तुम्हे परेशां
सोचा था तेरे दिल को भी
मेरे दिल की ऐसी 
आदत हो जाएगी 
सोचा था मेरी बातें तेरी नींद की 
हर करवट सी हो जाएगी
सोचा था हर मुलाकात पर 
तुम खुद को मेरे
पास भूल आओगी
सोचा था मेरा साथ 
तेरी ज़िन्दगी की इबादत 
सी हो जाएगी 
सोचा था तुझे पास लाने की
जो तमन्ना बसी है 
मेरी रूह में मेरे इश्क़ की
बेइन्तेहाई तेरी भी 
हसरत सी हो जाएगी 
लेकिन ये सब बस एक 
मैंने ही सोचा था

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...