Monday, 15 January 2018

आखरी साँस

शायद तुझसे दूर जाने 
का वक़्त आ गया है 
शायद मेरे ख्वाबों 
और ख्वाहिशों को 
कंधा देने का वक़्त 
आ गया है ;
निकल गयी है आखरी
साँस भी आज तेरे
मेरे उस रिश्ते की
शायद तेरी बांहो से 
अब मेरे बिछुड़ने का  
वक़्त आ गया है
शायद तुझसे दूर जाने 
का वक़्त आ गया है 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...