Wednesday, 3 January 2018

खुसबू को हवा चाहती है

मेरी चाहत 
तुम्हे ऐसे चाहने की     
जैसे चन्द्रमा चाहता है 
बेअंत समंदर को ;
जैसे सूरज की किरण
सीप के दिल को चाहे ;
जैसे खुसबू को हवा 
रंग से हटकर चाहती है ;
जैसे कोई कलाकार पत्थर
में देख लेता है अपने 
ईश को और उस पत्थर को 
तराश कर बना भी लेता है अपना ईश;
जैसे ख्वाबो को चाहते है सपने ;
जैसे बारिश की दुआ मांगते है 
छाले से भरे पांव ;
हा है मेरी चाहत 
तुम्हे ऐसे चाहने की   

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...