Wednesday, 24 January 2018

जब थामा था तुम्हारा हाथ

जब पहली बार थामा था 
मैंने तुम्हारा हाथ 
मेरे इन हाथो में ;
तुम्हारे एक हाथ में था 
तुम्हारा अतीत और दूसरे 
हाथ में था हमदोनो का भविष्य;
दिमाग ने कहा पहले पढू 
तुम्हारा अतीत और दिल ने कहा;
बढ़ो भविष्य की ओर उस दिन भी 
मानी थी मैंने अपने दिल की बात; 
आज भी मान रहा हु उसी दिल की बात 
और एक बार फिर चाहता हु देना 
अवसर तुम्हे मेरे पास लौट आने का; 
सुनो इस बार फेंक आना अपने 
अतीत के काले पन्ने को सजाने 
हमदोनो का वर्तमान और भविष्य  
  

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...