Thursday, 14 December 2017

ज़िन्दगी की "साँस"

वो "साँस" है 
ज़िन्दगी की 
अपनी ही गति 
से बहती हुई ;
मेरे दर्द से बेखबर
मेरी छुवन से बेअसर
मगर मुझे जिन्दा रखे हुए;
उसकी शीतल छुवन
हर तपन से आज़ाद
करती है मुझे सदा;
उसकी खामोश 
उपस्थिति सदा ही 
करती है बातों से 
तर्क वितर्क ;
वो "साँस" है 
ज़िन्दगी की 
अपनी ही गति 
से बहती हुई ; 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...