Sunday, 17 December 2017

हीर-राँझा

प्रेम तुमसे है 
मुझे कुछ कुछ
हीर-राँझा सा ही ,
अदृश्य अपरिभाषित
अकल्पित है सीमायें 
इसकी कैसा ये आकर्षण 
जो विकर्षण की हर सीमा 
तक जाकर भी तोड़ आता है  
दूरियों की सभी बेड़ियाँ ;
और समाहित कर देता है 
मुझे तुझमे कुछ ऐसे की 
सोचता हु तुम्हे अब पुकारू 
मैं भी हीर बोल कर 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...