Thursday, 21 December 2017

तुम्हारा सहजपन

अब तो हर बीतते 
दिन के साथ ये 
डर मेरे मन में 
बैठता जा रहा है की ,
तुम जब इस प्रेम के 
रास्ते में आ रहे इन 
छोटे छोटे कंकड़ों 
को ही पार नहीं 
कर पा रही हो तो,
कैसे तुम उन रिश्तों के  
पहाड़ को लाँघ कर 
आ पाओगी ?
अब तो मेरे आंसुओं के
जलाशय में भी तुम 
अपना चेहरा देख 
खुद को सहज रख  
ही लेती हो, वो तुम्हारा
सहजपन मुझे हर बार
कहता है, तुमने शायद
कभी मुझे वो प्रेम नहीं
किया जिस प्रेम में 
प्रेमिका दर ओ दीवार 
लाँघ अपने प्रेम को 
वरण करती है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...