Friday, 1 December 2017

बेमौसमी बारिश

महसूस किया है 
तुमने कभी की 
कठोर सा दिखने 
वाला पुरुष भी 
भीगा करता है, 
उस धुप भरी 
दोपहरी में भी ,
जब कभी तुम 
उसे अकेला छोड़ 
कर चली जाती हो, 
तब होती है बेमौसमी
बारिश वंहा जहा ,
कुछ पल को तुम 
ठहरी थी उसके साथ, 
जिस दिन देखोगी तुम  
उसे उस बारिश में 
भीगते उस दिन, 
जा नहीं पाओगी 
तुम छोड़ कर 
उसे अकेला यु ;

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...