Wednesday, 20 December 2017

आसमां रहने लगा है खामोश


दिन गर्म और रातें 
ठंडी होने लगी है ;
लगता है दिन और रात 
के मिलन की बेला 
आ गयी है तभी तो 
दोनों आतुर है मिलने को
एक दूजे से तभी तो दिन  
सुलगने लगा है दिन में ; 
और बनकर सिन्दूर उमस 
का रात में टपकने लगा है  
देखो कैसे ये आसमान 
रहने लगा है खामोश;
रात कहराकर ढक लेती है 
ओस का आंचल तब मैं 
ताकता हु तुम्हारी ओर
पूरी की पूरी रात यु 
ही दिन की तरह तुम्हारे 
लिए झरने को  ;

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...