Tuesday, 3 October 2017

तुम्हें चुपचाप...देखता रहता हूँ

अक्सर ही 
खो जाता हूँ ,
मैं अपने स्वयं से 
बाहर निकलकर 
और देखता रहता हूँ 
तुम्हें चुपचाप...
और ऐसा करते करते 
देखो पांच साल  
कब निकल गए 
और तुम्हे अब भी 
देखता हु वैसे ही 
व्यस्त अपनी दुनिया में
तब सोचता हु क्या कभी
ऐसा दिन भी देखने 
को मिलेगा मुझे 
जब तुम इसी तरह 
मुझे ताकोगी  चुपचाप 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...