Monday, 30 October 2017

तुम्हारी वो यादें


रात है खामोश 
सितारे भी है खामोश  
और पेड़ की 
डाल पर बैठा 
पीला-पीला सा 
चाँद भी है खामोश ...
मैं एक सिर्फ तुम्हे 
सोच रहा हूँ  ... 
और मुझसे बातें 
कर रही है 
तुम्हारी वो यादें 
जो कभी नहीं 
रहती मुझसे दूर
जैसे तुम रह लेती हो 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...