Thursday, 19 October 2017

शब्द बोलते से नज़र आते है मेरे ?

शब्द बोलते से 
नज़र आते है मेरे ?
लेकिन मेरे सब्दो के 
बोलने की वजह 
किसे पता है ?
जब तुम उन्हें 
अपने कंठ लगाती हो
मुखर हो उठते है वो 
जब प्यार से तुम 
सहला देती हो तब
जाग उठते है वो 
नींद और सारा खुमार
उतर जाता है उनका 
जीने लगते है वो 
तुम्हारे कंठ लगकर
उतर जाते है वो 
तुम्हारे हृदय में फिर से
जीने के लिए 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...