Friday, 9 February 2018

तेरे सुख दुःख का साथी

💕Happy Teddy Day💕
हां मैं बनकर रहू
तुम्हारे पास सदा
तेरे "टेडी बियर" सा
बन तेरे सुख दुःख का साथी,
दूर करू मैं तेरी उदासी 
तेरे इस तन्हा जीवन में ,
रंग सभी ऋतुओं के भरु 
हां मैं बनकर रहू
तुम्हारे पास सदा
तेरे "टेडी बियर" सा 
संग तेरे मैं ही चलु  ,
साथ तेरे ही हर पल रहु
तेरे मन की सारी बातें,
चुपचाप मैं ही सुनु 
हां मैं बनकर 
रहना चाहता हु 
तुम्हारे पास सदा
"टेडी बियर" सा
सुबह आँख खोलो 
तो मुझे ही सामने पाओ ,
रात को जब सोने जाओ 
बाहों में भर मुझे सो जाओ 
तेरी सारी खुशियाँ,
बन बस एक तेरे संग रहु 
तेरे "टेडी बियर" सा

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...