Sunday, 11 February 2018

आज ..एक वादा करो

                                                                       💕Promise Day💕
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे..
यु ही सदा तुम्हारी आँखों कि गहराई में 

मेरी पूरी कायनात गुम रहेगी सदा
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे..  
कभी जब मैं अकेला बैठु तुम चुपचाप पीछे  
से आकर मेरी आँखें बंद कर पूछोगी  की बोलो कौन?
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे...
यु ही सदा तुम्हारी बाँहों के घेरे में मेरी 
तनहाइयाँ खोती रहेंगी सदा  , 
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे...
की उम्र के उस पड़ाव में भी तुम यु ही मेरी 
ऊर्जा बनकर बहोगी मेरी रक्त कोशिकाओं में
जिस उम्र में अक्सर जीवन नीरस सा लगता है 
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे...
की यु ही मेरा सारा दुःख दर्द और गुस्सा 
कंही खोता रहेगा पाकर साथ तुम्हारा
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे...
लेकर मेरा हाथ अपने हाथों में और आकर 
थोड़ा करीब तुम रहोगी सदा  यु ही मेरे साथ 
मेरे करीब थोड़ा और करीब 
आज  ..एक 
वादा करो तुम मुझसे...©Sramverma

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...