Thursday, 9 November 2017

क्या तुम सुन पाती हो .....मौन को

मौन के भी 
शब्द होतें है,
ये मैंने महसूस 
किया तुमसे मिलकर 
क्या तुम उन्हें 
सुन पाती हो .....
जब कभी मैं
नाराज़ हो जाता हु
तुमसे तुम्हारी ही
गलती पर और 
कायम होता है 
मौन हम दोनों 
के बीच और वो
मौन तुम्हे भी 
कर देता है मौन
ये कैसे-कैसे 
नये अहसास है
जो मुझे हो रहे है 
तुमसे मिलने के बाद 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...