Thursday, 16 November 2017

तुम्हारी वो नज़रअंदाज़ी

मेरी अभिव्यक्ति 
को पढ़कर भी ,
यु जितना आसान 
होता है तुम्हारे लिये 
खामोश रहना ,
उतना ही मुश्किल 
होता है यु रोज रोज 
मेरे लिये तुम्हारा 
वो प्यार लिखना....
जितना आसान होता है 
तुम्हारा मुझे देख कर भी,
यु सुबह सुबह 
नजरअंदाज करना,
उतना ही मुश्किल 
होता है मेरे लिए 
तुम्हारी वो नज़रअंदाज़ी 
के अंदाज़ लिखना...

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...