Saturday, 28 September 2019

पथप्रदर्शक !


पथप्रदर्शक !

तुम से मैं
और मैं से हम
होना चाहता हूँ
हम से फिर 
अपने अहम की 
सारी सिलवटें
मिटाना चाहता हूँ
और फिर मैं 
मील का पत्थर
बनकर प्रेम की राह में 
बस खड़ा हो कर इस राह से 
गुजरने वालों का पथप्रदर्शक 
बनना चाहता हूँ !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...