Friday, 6 September 2019

नैनों की रज्ज !


नैनों की रज्ज !

नैनो की गीली-गीली
रज्ज में जो बोये है 
वो कच्चे कच्चे सपने है
कण्ठ की मधुर मधुर
धुन से जो गुनगुनाये है
वो मेरे प्रेम के गीत है 
अपने हृदय के नर्म नर्म
आँगन में जो सजाये है 
वो खुशनुमा लम्हे है
इन सबको मैं टूटता  
बिखरता और करहाता   
बैचैन सा इन्हे सींचने 
सँवारने और सहेजने 
की कोशिश कर रहा हूँ  
जब इनमे सुगंध फूटे
तो तुम आना मैं ये 
सुगंध तुझमे भरना 
चाहता हूँ !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...