Sunday, 29 September 2019

उष्णता !


उष्णता !

जब तुम नहीं होते 
पास मेरे 
तब ये ठंडी हवा भी 
पास मेरे 
आकर बिलखती है 
पास मेरे 
जो दीवार धुप में तपकर 
जल रही होती है 
वो ठंडी हवा उस दीवार 
से टकराकर 
उष्णता से भर लौट आती है 
पास मेरे  
जब तुम नहीं होते 
पास मेरे 
प्रकृति की नैसर्गिक 
क्रियाएँ भी बदल  
जाती है आकर के 
पास मेरे !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...