Thursday, 12 September 2019

नन्ही-नन्ही बूंदें !


जिस तरह चिलचिलाती
दोपहरी में बारिश की कुछ 
नन्ही-नन्ही बूंदें भी 
उस चिलचिलाती दोपहर 
को भी बना देती है 
खुशगवार मौसम  
ठीक उसी तरह प्रेमी 
को भी प्रेमिका अपने 
साथ से कर देती है 
खुशगवार और फिर 
वही भींगी-भींगी सी   
दोपहरी लौटा लाती है 
वह उष्मा जो उन दोनों 
का प्रेम कई बार खो देता है 
अपनी नादानियों से !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...