Wednesday, 27 March 2019

ख़रीद लेता है मुझ को !

छोड़ जाता है 
वो बिखरा कर ;
मेरे ही जिस्म 
में खुद को ,

फिर धीरे-धीरे 
खून पीता है 
वो मेरा ;

अंतत वो ही 
ख़रीद लेता है, 
मुझ को ;

मेरी ही निशानी 
दे कर मुझ को !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...