Tuesday, 19 March 2019

ओ मां

ओ मां,

अपनी जननी को,
मुरझाया फूल थमा 
कर आया हूं ;

अपनी प्रिया के, 
हाथों की चूड़ियां
उसी के हाथों में, 
तोड़कर आया हूं ;

बस तेरी छाती का, 
दुध कभी ना सूखे,
मेरे किसी भाई के, 
लिए इसीलिए; 

उनदोनों के जन्मसिद्ध 
अधिकार को तेरे ऊपर  
वार कर आया हूं !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...