Saturday, 18 May 2019

तुम अगर सुनो !


तुम अगर सुनो, 
तो मैं खुद को तुम्हारी आन 
लिख सकता हूँ !
तुम अगर सुनो, 
तो मैं तुम्हारे जायके की जुबां 
लिख सकता हूँ !
तुम अगर सुनो, 
तो मैं फूलों को अपने लफ़्ज़ों में 
लिख सकता हूँ !
तुम अगर सुनो, 
तो मैं उस सहरा को भी मकां 
लिख सकता हूँ !
तुम अगर सुनो, 
तो मैं उस अनजान को भी अपनी 
जान लिख सकता हूँ !
  

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...