Friday, 10 May 2019

मैं तुम्हे सदैव पुकारना चाहता हूँ !


मैं तुम्हे सदैव पुकारना चाहता हूँ,  
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में;

मैं तुम्हारे नाम का अनुवाद करना चाहता हूँ,  
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में;

मैं प्रतीक्षा का प्रयाय खोजना चाहता हूँ, 
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में;

मैं प्रेम में प्रतीक्षा की सीमा खोजना चाहता हूँ,   
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में;

मैं बस एक तुम्हारी कामना करना चाहता हूँ 
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में;

मैं बस एक तुम्हे पुकारना चाहता हूँ  
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में;

मैं तुम्हारे नाम का अनुवाद करना चाहता हूँ,  
संसार में बोली जाने वाली समस्त 
बोली जाने वाली भाषाओँ में !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...