Saturday, 6 April 2019

अभिलाषा तुम्हारी !

अभिलाषा तुम्हारी !

हाँ मुझे अभिलाषा है तुम्हारी; 
जो मुझे करीब ले जाती है सम्पूर्णता के... 

क्योंकि तुम्हारा साथ कभी भी; 
मुझे कहीं और भटकने नहीं देता... 

तुम्हारा कोमल और नरम स्पर्श; 
मुझे कठोर नहीं रहने देता ज्यादा देर तक...

और तुम्हारा मेरे जीवन में होना;
मुझे कभी शुष्क नहीं होने देता...

शायद ये तुम्हारी अभिलाषा ही है,
जो मेरे जीवन को संपूर्ण बनाती है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...