Thursday, 11 April 2019

कामनाओं के पते !

कामनाओं के पते !
        
हवा कामनाओं का पते,
कानों में बता रही है मुझे;

रात की रानी की महक फिर,
अपने पास बुला रही है मुझे;

अभी कैसे जाऊं मैं दूसरे जहाँ में,
जबकि ये जमीं ही जन्नत सी 
रास आ रही है मुझे;

चिराग उसका चेहरा है,
और शब मेरा जिस्म है;

फिर खुदा की बनायीं हुई,
ये जवानी क्यों जला रही है मुझे;

अभी ये समझना बाकी है मुझे;
की ये हवा-ए-वज़ूद जला रही है मुझे;
या वो जले हुए को बुझाना चाह रही है,

हवा कामनाओं के पते,
कानों में बता रही है मुझे;

तो फिर ये जमीं क्यों तमाशा;
बना रही है अब मुझे !         

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...