Wednesday, 10 April 2019

मैं पानी-पानी हो जाती हूँ !

मैं पानी-पानी हो जाती हूँ !

पत्थर पानी हो जाता है,
और पत्थर पानी हो जाता है;

नए-नए चेहरे वाले लोग भी,
कुछ दिन में पुराने हो जाते है;

इश्क़ की लत में गरीब के बच्चे भी,
अचानक राजा और रानी हो जाते है;

सुहानी शाम में लू के थपेड़े भी,
अचानक पवन सुहानी हो जाते है;

मिलान का मौसम जब आता है,
जिस्म भी पानी-पानी हो जाता है;

पेड़ के सूखे पत्ते भी बसंत ऋतू,
के आने की निशानी हो जाते है;

जैसे पत्थर पानी हो जाता है,
और पानी पत्थर हो जाता है;

वैसे ही मैं तो सिर्फ तेरी बातें, 
सुनकर ही पानी-पानी हो जाती हूँ !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...