Sunday, 21 April 2019

बेल की तरह



तुम पास आओ मेरे !

आओ ना पास मेरे
आलिंगन करो मेरा

भिगो दो मुझे और करो
अपने स्नेह की अमृत वर्षा

ताकि अंकुर फूटें मुझमे
और पनप जाऊं फिर से मैं 

लिपट जाऊं तुमसे बनकर   
महकती फूलती जूही की बेल की तरह

आओ ना पास मेरे और
मेरे तन के एक-एक काँटों

को अब तुम फूल कर दो
आओ ना पास मेरे और
आलिंगन करो मेरा !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...