Wednesday, 3 April 2019

ओ पगली !

ओ पगली !

मैं....
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ; 
तुझे पाने की ज़िद में !

मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ; 
तुझे महज़ मेरे पास बुलाने की ज़िद में !

मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ;
एक सिर्फ तुझे बेइंतेहा चाहने की ज़िद में !

मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ;
एक सिर्फ तुझे गुनगुनाने की ज़िद में !

मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं ही था ; 
तुझसे मिलने के पहले ! 

ओ "पगली" वो, 
मैं अब एक मैं नहीं रहा ;
तुझसे मिलने के बाद ! 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...