Sunday, 10 February 2019

तुम्हारा टेडी बियर ! Teddy day

तुम्हारा टेडी बियर ! 
•••••••••••••••••••••
हां मैं रहूँगा तुम्हारे 
पास सदा,बनकर  
तुम्हारे टेडी बियर सा;

बन तेरे हर एक 
सुख-दुःख का साथी 
सा, जो दूर करे तेरी 
हर एक उदासी को;
  
तेरे इस तंहा से 
जीवन में वो रंग 
भरे चारों ऋतुओं का;

संग तेरे मैं ही चलु, 
साथ तेरे ही हर पल रहु,
तेरे मन की सारी बातें
चुपचाप मैं ही सुनु; 

सुबह जब ऑंखें खोलो, 
तो मुझे ही सामने पाओ,
रात को जब सोने जाओ, 
बाहों में भर मुझे सो जाओ;

तेरी सारी खुशियाँ,
बन बस एक तेरे ही 
संग, मैं सदा-सदा रहु;

हां मैं रहूँगा तुम्हारे 
पास सदा,बनकर  
तुम्हारे टेडी बियर सा !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...