Monday, 18 February 2019

सत्ता में भरी दलदल है !

सत्ता में भरी दलदल है !
•••••••••••••••••••••••••••
वो कहता है , सच में बल है, 
दुनिया कहती हैं ,कितना भोला है;

वक़्त के आगे चल नहीं सकता, 
अपनों के हाथों ही ख़ुद घायल है;

इन सत्ताधारियों से आशा कैसी, 
सत्ताधीशों के दल में भरी दलदल है;

जिनके कमर पर कल तक ओछा पेंट था, 
आज उनके तन पर दस लाख का सूट है;

यहाँ आज कुछ भी नहीं बदलने वाला,
ये प्रश्न आने वाला कल पूछ रहा है;

मुक्ति दूसरों को दे भी तो कैसे, 
गन्दगी से ख़ुद माँगता मुक्ति गंगा जल है;

कोहराम ज़्यादा है , विचार कम है, 
ये दिमागों में कैसी उथल-पुथल है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...