Thursday, 15 August 2019

बहन !


बहन !

एक मां की कोख से
पैदा हुई लड़की का ही 
नाम नहीं है 
बहन !
उस रिश्‍ते का भी नाम है
जो एक पुरुष को मां के 
बाद पहली बार नारी का 
सामीप्‍य और स्‍नेह देता है
बहन !
कलाई पर राखी बांधने 
वाली एक लड़की का ही 
नाम नहीं है
बहन !
उस रिश्‍ते का भी नाम है
जो लाल पीले और हरे धागे 
को पावन बना देती है 
बहन !
मां पुरुष की जननी है
और पत्‍नी जीवन-संगिनी
पुरुष के नारी-संबंधों के
इन दो छोरों के बीच
पावन गंगा की तरह 
बहती नदी का नाम है
बहन !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...