Tuesday, 13 August 2019

तुम्हारा नाम !


मैं कई बार 
ऐसा सोचता हूँ
कि आज तो 
मेरी रचना में 
मेरे हर्फों
यानी मेरे 
भावों की जगह
एक सिर्फ
तुम्हारा नाम 
लिख दूँ 
मेरी अभिव्यक्ति 
स्वयं हो जाएगी 
पूर्ण क्यों
क्या कहती हो 
तुम बोलो ?

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...