Thursday, 25 October 2018

चांदनी की शीतल छांव

चांदनी की शीतल छांव
••••••••••••••••••••••••
सुनो प्रिये आओ पास बैठों
अमृत बरसाते चाँद को 
देख मेरी रूह भी पुकारने  
लगी है आज तुम्हे...

सुनो प्रिये आओ पास बैठों 
मेरे हम और तुम चांद पर 
आज कुछ बात करें ...

सुनो प्रिये आओ पास बैठों 
मेरे और दूध धुली शरद 
चांदनी की शीतल छांव तले 
हम और तुम कुछ देर साथ
-साथ चलकर नया सृजन करे...

सुनो प्रिये आओ पास बैठों 
मेरे और देखो चाँद कैसे 
बरसा रहा है अमृत अपनी 
धरा पर आज...

सुनो प्रिये आओ पास बैठों 
मेरे और कुमुद को ताकते
अनझिप क्षण में तुम भी 
कुछ पल मेरे जीवन के 
आज जी लो जरा...

सुनो प्रिये आओ पास बैठों 
मेरे और अनवरत बरसती 
शरद चांदनी में मेरा अन्त:
स्पन्दन चखकर पि लो जरा

सुनो प्रिये आओ पास बैठों 
मेरे और आज मेरे इस प्रेम 
के एक-एक छन -छन जी 
भर कर जी लो जरा...

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...